शीघ्र होगी देहरादून प्रेसक्लब भवन की टेंडर प्रक्रिया शुरू

Share Now

देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब भवन व अतिथि गृह निर्माण संबंधी प्रक्रिया में आज एक कदम और आगे बढ़ा। कार्यदायी संस्था पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड के सहायक अभियंता मुकेश कुमार और अवर अभियंता संदीप वर्मा सुबह प्रेस क्लब कार्यालय पहुंचे। दोनों ने साल-2020 की डीपीआर में आवश्यक संशोधन शीघ्र निपटा कर टेंडर प्रक्रिया शुरू करते हुए कार्यारम्भ करने की बात कही। पूरी प्रक्रिया और आसन्न बरसात के मद्देनजर विभाग की ओर से 3 माह का समय मांगा गया, किंतु क्लब की ओर से स्पष्ट कर दिया गया कि हर हाल में 1 जुलाई तक काम शुरू हो जाना चाहिए। दोनो अभियंताओं ने क्लब भवन और परिसर का जायजा लेकर भवन के विस्तार की संभावना भी टटोली। इस दौरान क्लब अध्यक्ष जितेंद्र अंथवाल, महामंत्री ओपी बेंजवाल और संयुक्त मंत्री दिनेश कुकरेती भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!