प्रदर्शनी के दौरान टीएचडीसीआईएल के अधिकारियों ने सीएम से की भेंट

Share Now

देहरादून। टीएचडीसीआईएल ने 9 जुलाई तक देहरादून में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत आयोजित प्रदर्शनी राइज इन उत्तराखंड-द मेगा इवेंट में एक आकर्षक स्टाल प्रदर्शित किया।
मुख्यमंत्री उत्तराखंड, पुष्कर सिंह धामी ने सांसद (राज्य सभा) नरेश बंसल की उपस्थिति में टीएचडीसीआईएल स्टाल का उद्घाटन किया। टीएचडीसीआईएल की टीम का प्रतिनिधित्व डॉ. ए.एन. त्रिपाठी, अपर महाप्रबंधक (पीआर) द्वारा किया गया। गौरव कुमार, प्रबंधक (पीआर) और काजल परमार वरिष्ठ जन संपर्क अधिकारी  भी इस अवसर पर उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!