📰 जंगल में कांबिंग कर पकड़ा गया फरार चोर, लापरवाह पुलिसकर्मी सस्पेंड
— टिहरी में SSP की सख्ती, जीरो टॉलरेंस की नजीर
टिहरी/कीर्तिनगर। पुलिस की हिरासत से फरार हुआ चोरी का एक आरोपी आखिरकार लंबी कांबिंग ऑपरेशन के बाद जंगल से धर दबोचा गया। पूरा मामला टिहरी जनपद के कीर्तिनगर थाना क्षेत्र से जुड़ा है, जहां पुलिस अभिरक्षा से भागे नितेश पुत्र नेत्रपाल को 22 मई की शाम को कारागार ले जाते समय रास्ते में लघुशंका का बहाना बनाकर फरार हो गया था।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने कांडिखाल-अमौली के बीच पुलिस को धक्का दिया और झाड़ियों में छलांग लगाकर भाग गया। सूचना मिलते ही SSP टिहरी आयुष अग्रवाल ने तत्काल एक विशेष टीम गठित कर कांबिंग ऑपरेशन शुरू कराया। इसके बाद अगली सुबह करीब 8 बजे जंगल में कांबिंग करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
👉 इस लापरवाही के लिए हिरासत में ड्यूटी पर तैनात हेड कांस्टेबल को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है, और आरोपी पर एक नया मुकदमा भी दर्ज किया गया है।
🚨 चौकी कैलाशगेट का वायरल वीडियो: पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर
इससे इतर थाना मुनि की रेती अंतर्गत चौकी कैलाशगेट से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिस पर संज्ञान लेते हुए SSP टिहरी ने CO नरेंद्रनगर सुरेंद्र भंडारी को जांच सौंपी है। साथ ही, चौकी पर तैनात सभी पुलिसकर्मियों को पुलिस लाइन चंबा से संबद्ध कर दिया गया है।
🔴 SSP का कड़ा संदेश: पुलिस आचरण पर जीरो टॉलरेंस
SSP टिहरी श्री आयुष अग्रवाल ने इन दोनों मामलों में त्वरित कार्रवाई करते हुए स्पष्ट कर दिया है कि कर्तव्य में लापरवाही या अनुशासनहीनता किसी भी स्तर पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पुलिस विभाग में पारदर्शिता, अनुशासन और जवाबदेही सुनिश्चित करने हेतु SSP की यह सख्ती अब चर्चा का विषय बन चुकी है।
🗞️ Meru Raibar लगातार उत्तराखंड की महत्वपूर्ण खबरों को आपके सामने लाता रहेगा।
सच और सरोकार की आवाज – यही है हमारा वादा।
