अल्मोड़ा – खाई में गिरी बरातियों की कार,चार की मौत

Share Now

अल्मोड़ा। जनपद के भैंसियाछाना ब्लाक के जमराड़ी बखरिया में एक बरात में शामिल कार 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। पुलिस व एसडीआरएफ की टीम ने राहत-बचाव कार्य सभी को खाई से बाहर निकाला। मृतकों के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को एक बरात काफलीगैर बागेश्वर से बेरीनाग गई थी और शनिवार सुबह वापस लौट रही थी। करीब साढ़े नौ बजे बरातियों से भरी कार यूके18 एच 6578 नौगांव के पास बिनसर नदी में जा गिरी।घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने घायलों को वाहन से बाहर निकालकर निजी वाहन से पास के नजदीकी अस्पताल भेजा। ग्रामीणों के मुताबिक मरने वालों में दो महिला व दो पुरुष हैं। एसडीएम गोपाल सिंह चैहान ने बताया कि तहसीलदार व पटवारी मौके पर हैं। तीन घायलों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धौलछीना में इलाज चल रहा है।

error: Content is protected !!