देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा जनपद देहरादून के विधानसभा क्षेत्र धर्मपुर के वार्ड नं० 86, सेवलाकलां के संसारी माता मंदिर के जीर्णोद्धार का अवशेष कार्य किये जाने हेतु 49.95 लाख तथा जनपद पिथौरागढ़ के विधानसभा क्षेत्र डीडीहाट के गराली में पुलिया निर्माण किये जाने हेतु 58.14 लाख की स्वीकृति प्रदान करते हुए प्रथम किश्त में 34.88 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है। मुख्यमंत्री द्वारा जनपद उत्तरकाशी के नगर पंचायत नौगांव के वार्ड नं0 07 सौली में अतिवृष्टि एवं भू-स्खलन से प्रभावित 05 परिवारों को सुरक्षा की दृष्टि से अन्यत्र किराये के भवन में रखे जाने का प्रतिमाह घ्4000 की दर से 06 माह का भुगतान हेतु 1.20 लाख की धनराशि स्वीकृत किये जाने का अनुमोदन प्रदान किया गया है।
राज्य कर विभाग द्वारा संचालित व्यापारी दुर्घटना बीमा योजना के अग्रेत्तर संचालन हेतु उत्तराखण्ड शासन द्वारा प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस संबंध में सचिव, उत्तराखण्ड शासन रणवीर सिंह चैहान द्वारा आयुक्त, राज्य कर, उत्तराखण्ड को प्रेषित पत्र में बताया गया है कि योजना को पूर्व में जारी शासनादेश के क्रम में 19 नवंबर 2026 से 18 नवंबर 2027 तक संचालित किए जाने हेतु प्रशासकीय स्वीकृति प्रदान की गई है। इस स्वीकृति का उद्देश्य राज्य के पंजीकृत व्यापारियों को दुर्घटना की स्थिति में बीमा सुरक्षा के माध्यम से आर्थिक संबल उपलब्ध कराना तथा उनके हितों की रक्षा के लिए योजना का निरंतर संचालन सुनिश्चित करना है।

