सात करोड़ खर्च करने के बाद भी नहीं सुधरी स्टेडियम की हालत

Share Now

टिहरी। सरकार खेलों का आयोजन कर युवाओं को खेलने के लिए प्रेरित करने का डंका पीट रही है, लेकिन सात करोड़ खर्च करने के बाद भी सरकार टिहरी जिला मुख्यालय बौराड़ी में स्थित एकमात्र मैदान को भी खेलने के लायक नहीं बना पाई है। निकासी की व्यवस्था नहीं होने से बौराड़ी स्टेडियम पानी से लबालब भरा हुआ है।
मास्टर प्लान से बनाए गए नई टिहरी शहर में खेल मैदान का अभाव वर्षों बाद भी दूर नहीं हो पाया है। बौराड़ी में बनाया गया खेल मैदान मानकों के अनुरूप नहीं होने से वर्ष 2015-16 के दौरान सुधारीकरण शुरू किया गया था। स्टेडियम के विस्तारीकरण और सुधारीकरण पर सात करोड़ खर्च होने के बाद भी मैदान बदहाल बना है। इन दिनों स्टेडियम बारिश के पानी से भरा है। टिहरी बेसबाल फेडरेशन के अध्यक्ष कमलनयन रतूड़ी का कहना है कि जब तक स्टेडियम में पानी निकासी की व्यवस्था नहीं हो जाती है, तब तक वहां खेल प्रतियोगिताएं करना संभव नहीं है। आठ जुलाई को खेल मंत्री रेखा आर्य ने बौराड़ी स्टेडियम का निरीक्षण कर बदहाली पर चिंता व्यक्त की।

error: Content is protected !!