अक्षय तृतीया को खुलेंगे यमुनोत्री धाम के कपाट – शनि महाराज के साथ प्रस्थान करगी माता की डोली

Share Now

अक्षय तृतीया 22 अप्रैल को दिन 12 बजकर 41 मिनट पर खुलेंगे श्री यमुनोत्री धाम के कपाट।axay

श्री यमुनोत्री मंदिर समिति   ने पंचाग गणना पश्चात विधिवत घोषणा की।

 

 

श्री यमुनोत्री धाम के कपाट अक्षय तृतीया  शनिवार 22 अप्रैल को दिन में 12 बजकर 41  मिनट पर  कर्क लग्न,  अभिजीत मुहूर्त,कृतिका नक्षत्र में खुलेंगे। सोमवार  को यमुना जयंती चैत्र नवरात्रि के शुभ अवसर पर  मां यमुना के शीतकालीन प्रवास खरसाली में  मंदिर समिति यमनोत्री  द्वारा मां यमुना की पूजा अर्चना के पश्चात विधि विधान पंचाग गणना के बाद  तीर्थपुरोहितों द्वारा श्री यमुनोत्री धाम के कपाट खुलने की तिथि तथा समय तय किया गया। तथा श्री यमुनोत्री मंदिर समिति  के सचिव सुरेश उनियाल  ने मंदिर समिति पदाधिकारियों तथा तीर्थ पुरोहितों की उपस्थिति  कपाट खुलने की तिथि  समय की विधिवत घोषणा की।

इस अवसर पर  मां यमुना जी की उत्सव डोली के धाम प्रस्थान का भी कार्यक्रम तय हुआ।  शनिवार 22 अप्रैल को  मां यमुना की उत्सव डोली, मां यमुना जी के भाई श्री सोमेश्वर देवता  के साथ समारोह पूर्वक सेना के बेंड  के साथ खुशीमठ  से प्रात: 8 बजकर 25 मिनट पर प्रस्थान कर  यमुनोत्री मंदिर परिसर में पहुंचेगी।

error: Content is protected !!