कोहरे की आगोश शहर – विजिबिल्टी कम होने से लाइट जला कर चलरहे वाहन – हवाई सेवाएं भी बाधित हो रही है।

Share Now

कोहरे की आगोश में तराई, फ्लाईट में भी पड़ रहा असर

पहाड़ों में हो रही बर्फबारी के बाद तराई के क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है आलम यह है की पिछले दो दिनों से तराई के क्षेत्रों में कोहरा बहुत ज्यादा हो रहा है। जिस कारण उधमसिंहनगर जिले के क्षेत्रों में ठंड बढ़ने लगी है लोग अलाव का सहारा ले रही हैं लेकिन नगर निगम रुद्रपुर अपने खोखले दावे पेश कर रहा है।

उत्तराखण्ड के ऊँचाई वाले क्षेत्रों में हो रही बर्फ बारी का असर अब तराई क्षेत्र में भी पड़ने लगा है। उधम सिंह नगर जिले में पिछले दो दिनों से कोहरे की आगोश में है। कोहरे के कारण सड़को में लोगो को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आलम ये है कि विजिबिल्टी कम होने के चलते वाहनों को लाइट जला कर चलना पड़ रहा है। इसके अलावा कोहरे के कारण हवाई सेवाएं भी बाधित हो रही है। अत्यधिक कोहरे के कारण पन्तनगर एयरपोर्ट में विजिबिल्टी ना होने से देहरादून पन्तनगर फ्लाईट को रद्द करना पड़ रहा है। इसके अलावा रूद्रपुर शहर में बढ़ती ठंड से बस अड्डे, टेंम्पू स्टैंड में भी राहगीर ठंड से ठीठुरते हुए दिखाई दे रहे है। सड़को के किनारे लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे है। इस सब के बीच ठंड की ठीठुरन से लोगो को राहत देने वाला नगर निगम सिर्फ दावे ही कर रहा है।

रुद्रपुर नगर निगम आयुक्त रिंकू बिष्ट ने बताया कि ठंड से राहगीरो को बचाने के लिए पूर्व की भांति इस वर्ष भी शहर में अलाव की व्यवस्ता की जा रही है। इसके अलावा फुटपाथ में रात गुजारने वाले लोगो को गर्म कपड़े वितरित करने की तैयारी की जा रही है।

रिंकू बिष्ट, नगर आयुक्त रूद्रपुर

error: Content is protected !!