राज्यपाल ने हिमाचल में बागवानी और आपदा प्रबंधन के प्रयासों की जानकारी ली

Share Now

देहरादून । राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शिमला में हिमाचल प्रदेश के अधिकारियों से औद्यानिकी (बागवानी) और आपदा प्रबंधन के विभिन्न प्रयासों की जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने आपदा से निपटने के लिए प्रभावी रणनीतियों, किसानों की आय में वृद्धि हेतु सेब और अन्य फलों की खेती को प्रोत्साहित करने और जैविक एवं प्राकृतिक कृषि में हो रहे नवाचारों पर प्रस्तुतीकरण दिया।
राज्यपाल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश का सेब उत्पादन पूरे देश में एक सफल मॉडल के रूप में स्थापित हुआ है। उत्तराखण्ड और हिमाचल प्रदेश की समान भौगोलिक परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए, इस मॉडल को उत्तराखण्ड में भी अपनाने की संभावनाओं पर विचार किया गया। उन्होंने कहा कि सेब उत्पादन के इस सफल मॉडल से उत्तराखण्ड के किसानों की आय में वृद्धि हो सकती है और राज्य में सेब उत्पादन को एक नई दिशा मिल सकती है। राज्यपाल द्वारा आपदा प्रबंधन के क्षेत्र में दोनों प्रदेशों के बीच आपसी सहयोग और समन्वय बढ़ाने पर जोर दिया गया।

error: Content is protected !!