राज्यपाल ने प्रदेशवासियों को लोकपर्व ‘हरेला’ की शुभकामनाएं दीं

Share Now

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने प्रदेशवासियों को लोकपर्व ‘हरेला’ की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को समर्पित हरेला पर्व उत्तराखंड की सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है।
राज्यपाल ने कहा कि हमें उत्तराखण्ड की पर्यावरण हितैषी परंपराओं को आगे बढ़ाना है तथा हरेला पर्व के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण के संदेश के प्रति लोगों को जागरूक करना है। उन्होंने कहा की वर्तमान में ग्लोबल वार्मिंग तथा प्रदूषण बढ़ने के कारण पर्यावरण संरक्षण का महत्व बढ़ गया है। पर्यावरण संरक्षण हम सभी की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिये। राज्यपाल ने पर्यावरण को बचाने के लिए सभी लोगों से अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!