टिहरी झील के चारों ओर “रिंग रोड और टूरिज्म रोड से बदलेगा शहर का नक्शा!”

Share Now

“रिंग रोड और टूरिज्म रोड से चमकेगा टिहरी!”
झील के चारों ओर विकसित हो रहा है पर्यटन का सुनहरा घेरा

नई टिहरी, 16 जून 2025 (सोमवार):
टिहरी के पर्यटन और बुनियादी विकास को पंख देने वाले रिंग रोड और टूरिज्म रोड परियोजनाओं की समीक्षा बैठक आज जिला प्रशासन द्वारा आयोजित की गई। यह बैठक जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल के दिशा-निर्देशों के क्रम में अपर जिलाधिकारी अवधेश कुमार की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।

बैठक में टिहरी झील के चारों ओर प्रस्तावित रिंग रोड निर्माण की प्रगति पर विस्तार से चर्चा की गई। संबंधित विभागों ने बताया कि यह कार्य दो चरणों में चल रहा है—पहला चरण 15.77 किमी लंबी टूरिज्म रोड और दूसरा 29.50 किमी लंबी रिंग रोड का होगा। इन सड़कों के निर्माण से झील के चारों ओर एक सुंदर और सुगम परिक्रमा मार्ग बनेगा, जो टिहरी को पर्यटन की नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है।

भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया नाप-खेत और भूमि अध्याप्ति अधिकारी के माध्यम से गतिमान है। इस पर अपर जिलाधिकारी ने जल्द रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। बताया गया कि परियोजना में लगभग 5 हेक्टेयर भूमि अधिग्रहित की जाएगी, जिसमें 18 गांव प्रभावित होंगे।

लोनिवि (लोक निर्माण विभाग) के अधिकारियों ने अवगत कराया कि निर्माण कार्य के लिए टेंडर प्रक्रिया पर्यटन निदेशालय के माध्यम से आगे बढ़ रही है। टूरिज्म रोड का निर्माण लोनिवि चम्बा द्वारा तथा रिंग रोड का कार्य लोनिवि नई टिहरी के माध्यम से किया जाएगा।

बैठक में ईई लोनिवि योगेश कुमार, जेएस खाती, सहायक अभियंता अमित, मनीषा और वंदना समेत कई अधिकारी उपस्थित रहे।


टिहरी को नई दिशा की ओर ले जाएगा यह विकास मॉडल
झील की परिक्रमा करती यह सड़कें न केवल स्थानीय निवासियों की सुविधा बढ़ाएंगी, बल्कि देश-विदेश के पर्यटकों को आकर्षित कर पर्यटन और रोजगार के नए द्वार भी खोलेंगी।

📌 “रिंग रोड नहीं, ये टिहरी के विकास का गोल्डन सर्कल है!”


✍️ Meru Raibar – आपके अपने उत्तराखंड की आवाज़

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!