बिजली करंट से हाथी की हुई मौत
लाल कुआं
बार बार शिकायत के बाद भी बिजली विभाग हरकत मे नहीं आया जिसके बाद हाईटेंशन लाइन
मे उलझ कर हाथी की मौत हो गयी | गुस्साये ग्रामीणो ने आरोप लगाया कि उलझी तारो मे इंसान की भी जान जा सकती थी, पर बिना किसी हादसे के विभाग कि कानो मे जू नहीं रेंगती |
लाल कुआं के निकट ग्राम बच्ची धर्मा में विद्युत विभाग की हाईटेंशन लाइन में उलझ कर सुबह लगभग 5:00 बजे एक जंगली हाथी की मृत्यु हो गई| ग्रामीण यह हादसा प्रातः का बता रहे हैं हादसे की वजह विद्युत विभाग की हाईटेंशन लाइन का बहुत अधिक जमीन के निकट होना बता रहे हैं | ग्राम प्रधान रुकमणी देवी का कहना है कि विद्युत विभाग को लिखित रूप से मार्च में अवगत कराया जा चुका है , बावजूद इसके हाईटेंशन लाइनों को अभी तक दुरुस्त नहीं किया गया है| बार-बार कहने के बावजूद भी विभाग की लापरवाही के कारण आज एक हाथी की मौत हुई वही खेत स्वामी ने भी आरोप लगाया है कि हाईटेंशन लाइनों का समय पर दुरुस्ती न करना हाथी की मौत का बहुत बड़ा कारण है | क्षेत्र में हाथी की मौत को लेकर ग्रामवासी काफी आक्रोशित भी हैं।
मृत हाथी को देखने के लिए ग्राम वासियों का का जमावड़ा लग गया है जिसे बमुश्किल वन विभाग व पुलिस की टीम भीड़ को हटा रही है दूर
डीएफओ संदीप कुमार का कहना है कि प्रथम दृष्टया हाथी की मौत का कारण हाईटेंशन विद्युत लाइन लग रहा है विद्युत विभाग के विरुद्ध कार्यवाही जल्द ही अमल में लाई जाएगी | विद्युत विभाग की लापरवाही के कारण ही हाथी की मौत हुई है।
रुकमणी देवी ग्राम प्रधान
संदीप कुमार
डी एफ ओ
