नरेंद्रनगर के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा नवनिर्वाचित बोर्डः उनियाल

Share Now

नरेंद्रनगर। कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सुबोध उनियाल ने आज नगरपालिका परिषद नरेंद्रनगर के नवनिर्वाचित बोर्ड के शपथ ग्रहण समारोह में प्रतिभाग कर अध्यक्ष सहित सभी नवनिर्वाचित सभासदों को शपथ ग्रहण की हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि स्थानीय निकाय लोकतंत्र की मजबूत नींव हैं और जनसेवा तथा विकास के प्रभावी माध्यम के रूप में कार्य करते हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि नवनिर्वाचित बोर्ड जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए नरेंद्रनगर के समग्र विकास, स्वच्छता, सुशासन एवं जनकल्याण के लिए समर्पित भाव से कार्य करेगा तथा नगर के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्यों को गति प्रदान की जा रही है। इसी क्रम में नरेंद्रनगर क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण एवं जनकल्याण से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर आगे बढ़ाया जा रहा है। कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल ने अध्यक्ष सहित सभी जनप्रतिनिधियों के सफल एवं जनसेवा से परिपूर्ण कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि सभी जनप्रतिनिधि जनसहभागिता एवं आपसी समन्वय के साथ नगर के विकास को नई दिशा देने का कार्य करेंगे। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद नरेंद्रनगर के नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं सभासदगण सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।

error: Content is protected !!