कर्नाटक की जनता ने सांप्रदायिकता फैलाने वालों को दिया करारा जबावः नवीन जोशी

Share Now

देहरादून। उत्तराखण्ड प्रदेश कांग्रेस महामंत्री नवीन जोशी ने कर्नाटक विधानसभा चुनाव की शानदार जीत पर कहा कि कर्नाटक की जनता ने सांप्रदायिकता फैलाने वालों को करारा जवाब दिया है भाजपा ने अपने सारे हथकंडे चुनाव में इस्तेमाल किए लेकिन कर्नाटक की महान जनता ने उनके जुमलों में ना आकार विवेकपूर्ण निर्णय लिया जिसके लिए हम वहाँ की जनता का धन्यवाद अदा करते हैं विधानसभा चुनाव में जिस तरह से भाजपा की केन्द्र सरकार ने अपनी पूरी ताकत झौंकी दी थी, परन्तु वहां की महान जनता ने भाजपा व प्रधानमंत्री मोदी को करारा जबाव देकर देश की जनता को नये राजनैतिक समीकरण बनने के संकेत दिये हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा ने कर्नाटक चुनाव में जिस तरह लोकतांत्रिक परम्पराओं और मर्यादाओं की सीमायें लाधंते हुए कर्नाटक की जनता को भर्मित करने का प्रयास किया कर्नाटक की महान जनता ने कोई रूचि ना लेकर लोकतंत्र की मजबूती के पक्ष मे मतदान किया उसके लिए वहां की जनता को धन्यवाद देना चाहता हॅू। उन्होंने कहा कि अब देश की जनता भाजपा के जुमलों से ऊब चुकी है और उन्हें अब जुमले नहीं विकास चाहिये

error: Content is protected !!