मसूरी उत्तराखंड
मसूरी यूथ कांग्रेस द्वारा मसूरी विधानसभा अध्यक्ष वसीम खान और पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला के नेतृत्व में मसूरी के शहीद स्थल पर केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की त्रिवेंद्र रावत सरकार पर युवाओं को रोजगार देने के नाम पर गुमराह करने का आरोप लगाया इस मौके पर यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और कहा कि मोदी जी और त्रिवेंद्र रावत लगातार रोजगार देने की बात कर रहे हैं परंतु दुर्भाग्यवश प्रदेश और देश में बेरोजगारी तेजी से बढ़ी है वही कानून व्यवस्था का हाल भी बेहाल है महंगाई बेलगाम हो चुकी है जिससे लोग परेशान हैं ऐसे में राज्य में 2022 में होने वाले चुनाव में प्रदेश की जनता भाजपा को करारा जवाब देने जा रही है और प्रदेश की सत्ता की चाबी कांग्रेस को सौंपने जा रही है वहीं 2024 के चुनाव में भी केंद्र की मोदी सरकार को भी सबक सिखाएगी और सत्ता से बाहर करने का काम करेगी क्योंकि मोदी ने मात्र देश की जनता को गुमराह करने का काम किया है जबकि विकास के नाम पर धरातल पर कुछ भी काम नहीं हुआ है
