सीमांत तहसील धारचूला के निकटतम ग्राम पंचायत रांथी को जोड़ने वाली सड़क इन दिनों लावारीस हालत में है। सड़क का निर्माण 1991/92 में एल बी आर के तहत हुआ था। तब से अब तक सड़क मोटर मार्ग मे तब्दील नहीं हो पायी है ।

इस सड़क पर प्रति दिन 15 से 20 टैक्सी सवारी गाड़ी व 10 से15 मालवाहक गाड़ीयों का आवागमन होता था
15000 की आवादी वाले ग्राम पंचायत रांथी को जोड़ने वाली सड़क लोक निर्माण विभाग की लापरवाही से खड़ंजे मे तब्दील हो गई है।
राज्य के तीन मुख्यमंत्रियों व कांग्रेस भाजपा के नेताओं द्वारा की गयी घोषणा भी अमल मे नहीं पहुची।
भाजपा व कांग्रेस के नेताओं द्वारा ग्राम पंचायत रांथी के ग्रामीणों को चुनाव में ठगने व नेपकीन की तरह इस्तेमाल कर फेंकने का काम किया है। इस सड़क से प्रतिदिन हजारों लोग यात्रा करते हैं।
इस संदर्भ में सामाजिक कार्यकर्ता केशर सिंह धामी ने लोक निर्माण विभाग अस्कोट के अधिशासी अभियंता से दूरभाष पर दो सप्ताह पूर्व वास्तविक स्थिति से अवगत करा कर मार्ग के सुधारीकरण करने के लिए आग्रह किया था।
लेकिन दो सप्ताह वितने के बाद भी कोई काम नहीं करने पर कल फिर इस समस्या को अधिशासी अभियंता के सामने रखा तथा अधिशासी अभियंता अस्कोट के द्वारा तुरंत मजदूरों की व्यवस्था कर एक सप्ताह के भीतर मार्ग ठीक करने का आस्वासन दिया है।
यदि लोक निर्माण विभाग के द्वारा एक सप्ताह के भीतर उपरोक्त सडक पर बने गड्ढों को भरे नहीं जाता है तो दूसरे सप्ताह लोक निर्माण विभाग के उपखण्ड कार्यालय धारचूला का घेराव किया जायेगा।
