प्रदेश में कोरोना संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1985 पहुंचा

Share Now

देहरादून। उत्तराखंड में बुधवार को 43 और कोरोना पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसके बाद अब प्रदेश में संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 1985 पहुंच चुका है। अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने इसकी पुष्टि की है।  स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार, अल्मोड़ा में 14, देहरादून में आठ, नैनीताल में आठ, टिहरी में नौ, रुद्रप्रयाग में दो और पौड़ी व उत्तरकाशी में एक- एक कोरोना संक्रमित केस आए हैं। प्रदेश में अब तक 1230 संक्रमित मरीज ठीक होकर घर लौट चुके हैं। जबकि अभी भी 717 एक्टिव केस हैं। जबकि अब तक 25 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हेा चुकी है। 

error: Content is protected !!