❌ अफवाहों से सावधान! बंजी जंपिंग हादसे की वायरल वीडियो है फर्जी – टिहरी पुलिस का स्पष्ट खंडन
ऋषिकेश/टिहरी | 22 मई 2025 | Meru Raibar Desk
सोशल मीडिया पर एक एआई जनित फर्जी वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दिखाया गया है कि ऋषिकेश में बंजी जंपिंग के दौरान दो पर्यटकों के साथ गंभीर हादसा हो गया है।
इस वीडियो के चलते लोगों में भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई है, जिसे लेकर टिहरी पुलिस ने तत्काल संज्ञान लेते हुए इस वीडियो को पूरी तरह से फर्जी और भ्रामक बताया है। पुलिस ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि ऋषिकेश में ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ है और यह वीडियो कृत्रिम तकनीक (AI) के माध्यम से बनाया गया है।
टिहरी पुलिस की अपील:
“जनता से अनुरोध है कि इस तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल अधिकृत स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें।”
इस मामले में समाचार चैनल ‘आज तक’ ने भी इस वायरल वीडियो का खंडन करते हुए पुष्टि की है कि ऐसा कोई हादसा नहीं हुआ है और वायरल वीडियो सच नहीं है।
Meru Raibar भी अपने पाठकों से अपील करता है कि सोशल मीडिया पर वायरल होने वाली किसी भी खबर को बिना पुष्टि के न फैलाएं। यदि कोई संदिग्ध कंटेंट दिखाई दे तो तत्काल संबंधित प्रशासन या पुलिस को सूचित करें।
✔️ सतर्क रहें, सुरक्षित रहें – अफवाहों से रहें दूर!
📞 किसी भी संदेह की स्थिति में करें टिहरी पुलिस या स्थानीय प्रशासन से संपर्क।
