केंद्रीय सचिव ने गांव तक सड़क पहुंचने पर जताया मुख्यमंत्री का आभार

Share Now

देहरादून। केंद्रीय सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय के सचिव सुधांश पंत ने कहा कि ये सम्मेलन सिर्फ भावनात्मक जुड़ाव का माध्यम नहीं है बल्कि राज्य के विकास को गति देने का एक अवसर भी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड ने विगत कुछ वर्षों में तीव्र विकास किया है। उन्होंने अपना उदाहरण देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के प्रयास से पिथौरागढ़ स्थित उनके पैतृक गांव में तीन साल पहले सड़क पहुंच गई है। इस कारण अब वो अपने 120 साल पुराने पैतृक आवास को ठीक करवा रहे हैं, उन्होंने इसके लिए मुख्यमंत्री का विशेष आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि जन्मभूमि हम सबके लिए स्वर्ग के समान है, इसलिए वो सेवानिवृत्ति के बाद अपना समय जन्मभूमि को ही समर्पित करेंगे।
प्रसार भारती के अध्यक्ष एवं प्रसिद्ध गीतकार प्रसून जोशी ने कहा कि उत्तराखंड की नई पीढ़ी की अपनी बोली भाषा पर भले ही उतनी पकड़ न हो लेकिन उनके अंदर अपनी पहचान को लेकर पिछली पीढ़ी से अधिक आत्मविश्वास है। जबकि पहले उत्तराखंड लोग जब तक आवश्यक न हो अपनी पहचान जाहिर नहीं करते थे। उन्होंने कहा कि हमारे युवाओं के अंदर ये आत्मविश्वास पैदा करने के लिए उत्तराखंड सरकार बधाई की पात्र है। इस मौके पर उन्होंने “ये उत्तराखंड का उदय है, उदय में एक लय है, ये मस्तक गर्व का है, यहां न कोई भय है, ये उत्तराखंड का उदय है” कविता के जरिए उत्तराखंड की विकास यात्रा को प्रस्तुत किया।

error: Content is protected !!