संदिग्ध परिस्थितियों में जन्मदिन के दिन युवक ने लगाई फांसी

Share Now

देहरादून। मुनिकीरेती थाना क्षेत्र में शुक्रवार को घर के अंदर ही संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत हो गई। युवक का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ था। मृतक का नाम भजन सिंह नेगी था, जो शीशम झाड़ी वार्ड नंबर दो में रहता था। भजन सिंह नेगी का आज जन्मदिन भी था। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
पुलिस के अनुसार कि कंट्रोल रूम को स्थानीय लोगों ने सूचना दी कि शीशम झाड़ी वार्ड नंबर दो में में रहने वाले भजन नेगी ने सुबह 3.30 बजे अपने घर में पंखे से फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद कैलाश गेट चौकी प्रभारी सुनील पंत घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों से पूछताछ करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा. पंचनामा भरने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
सुनील पंत ने बताया कि फिलहाल मामला संदिग्ध नजर आ रहा है। प्रथम पूछताछ में गृह कलेश होने की जानकारी सामने आई है। पुलिस हर पहलू पर गौर करते हुए अपनी जांच को आगे बढ़ा रही है। नेगी की शादी 6 साल पहले हुई थी। उसका 3 साल का बेटा भी है। मृतक की पत्नी ऋषिकेश में नौकरी करती है।

error: Content is protected !!