हरक सिंह रावत को आम आदमी पार्टी मे लेने की कोई वार्ता नहीं – भविष्य मे हो सकती है – प्रैस वार्ता मे आप मे दिया और भी धुंवा

Share Now

देहरादून

बीजेपी मे कैबनेट मंत्री हरक सिंह की नाराजी और आम आदमी पार्टी के स्वागत के बयान पर मीडिया मे हो हल्ला मचने के बाद आम आदमी पार्टी ने एक बार फिर से प्रेस के माध्यम से अपना पक्ष रखने का प्रयास किया | पार्टी की माने तो अभी हरक सिंह को आप मे लाने के लिए किसी भी स्तर पर कोई वार्ता नहीं हुई है | वही उन्होने भविष्य मे ऐसा होने से इंकार भी नहीं किया | पार्टी ने बताया कि हरक के अलावा बड़े अन्य नेता भी पार्टी मे आ सकते है | ऐसे मे लगता है है कि आम आदमी पार्टी प्रेस के माध्यम से इस मामले को दबाने की बजाय और धुंवा देना चाहती है

आम आदमी पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर आज प्रदेश के ज्वलन्त मुद्दों को लेकर एक प्रेस वार्ता की गयी जिसमे प्रदेश प्रवक्ता नवीन पिरसाली ने बताया इस समय कबीना मंत्री हरक सिंह रावत के आम आदमी पार्टी में आने को लेकर चल रही चर्चाओं के सम्बन्ध में स्थिति साफ करते हुए बताया अभी इस तरह की कोई भी वार्ता प्रदेश स्तर और नही हुई है लेकिन राजनीति में संभावनाएं बनी रहती है फिर चाहे वह हरक सिंह रावत हो या कोई अन्य जो भी पार्टी की रीति नीति में विश्वास रख कर प्रदेश के हित मे पार्टी में आना चाहता है उसके लिए पार्टी के दरवाजे खुले है।
नवीन पिरसाली, प्रदेश प्रवक्ता आम आदमी पार्टी

साथ ही प्रदेश प्रवक्ता उमा शिशोदिया ने भाजपा विधायक महेश नेगी प्रकरण में त्रिवेन्द्र सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा पीड़ित को न्याय नही मिल पा रहा है और आरोपी अभी भी बाहर घूम रहे है सरकार पीड़ित को न्याय नही दिला रही है और अपने विधायक को बचाना चाहती है जो कि बहुत शर्मनाक है इसके साथ ही शिशोदिया ने प्रेस के माध्यम से न्यायालय से भी जल्द डीएनए कराने की मांग की।
उमा शिशोदिया, प्रदेश प्रवक्ता आम आदमी पार्टी

error: Content is protected !!