टिहरी झील से मिला तीसरा शव, 5 दिन पहले झील में समाई थी कार

Share Now

 उत्तरकाशी। स्यांसू पुल के समीप टिहरी झील में समाई कार का तीसरा शव पांच दिन के रेस्क्यू के बाद मिल गया। राजस्व पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। घटना में टिहरी झील में डूबे दो लोगों के शव दुर्घटना के दूसरे दिन राजस्व विभाग, एसडीआरएफ और गोताखोर टीम ने बरामद कर दिए थे।घटना के दिन टिहरी गढ़वाल निवासी यह तीनों लोग चिन्यालीसौड़ किसी काम से आए थे और देर शाम को वापस लौट रहे थे। तभी बीच रास्ते में स्यांसू पुल के पास उनकी तेज रफ्तार कार टिहरी झील में गिर गई। दो शवों को पुलिस ने घटना के अगले दिन निकाल लिया था, लेकिन तीसरा शव नहीं मिल पा रहा था, जिसे एसडीआरएफ और गोताखोरों की टीम ने बुधवार को निकाला। राजस्व विभाग चिन्यालीसौड़ से मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को पांच दिन के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद टिहरी झील में कार के साथ डूबे सोनवीर उर्फ सोनू निवासी धारवाल गांव टिहरी गढ़वाल का शव बरामद कर लिया है। शव का पंचनामा भर पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। घटना में अन्य दो कार सवार मंगसीर सिंह निवासी लवारका टिहरी गढ़वाल और शीशपाल सिंह निवासी स्यांसू टिहरी गढ़वाल के शव 18 सितंबर को बरामद कर लिए गए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!