उत्तराखंड विधान सभा भर्ती घोटाले के दोषी जाएंगे जेल ?

Share Now

उत्तराखंड मे बीजेपी के दूसरे कार्यकाल मे जो बदनामी हिस्से आई उसके बाद बीजेपी के बड़े नेता सांसद विधायक मंत्री और खुद सीएम जिस तरह से दिल्ली की तरफ दौड़ लगा रहे है उसके बाद लोगो मे भविष्य को लेकर चर्चाओ का दौर चल पड़ा है

विधानसभा अध्यक्ष रितु खंडूरी के फैसले पर अब सुप्रीम कोर्ट के भी फैसले की मुहर लग गई है,  यानी रितु खंडूरी ने जिन कर्मचारियों को बर्खास्त करने का फैसला लिया था वह फैसला सुप्रीम कोर्ट ने भी सही मान लिया है , जायज मान लिया   है।

यानी रितु खंडूरी के फैसले पर पहले हाई कोर्ट  डबल बेंच की और  अब सुप्रीम कोर्ट की मुहर यह बताता है कि राजनैतिक रूप से रितु खंडूरी की यह बहुत बड़ी जीत है साथ ही सरकार पर सवालिया निशान भी है।

फैसला पक्ष  में आया तो सुप्रीम कोर्ट का आभार भी स्पीकर ने जताया यह स्वाभाविक भी है लेकिन सियासी तौर पर बड़ा  महत्वपूर्ण सवाल ये हैं कि जिस सरकार में यह भर्तियां हुई हैं और जिस तरीके से गड़बड़ियों की शिकायतें पहले से आई हैं क्या सरकार में जिम्मेदार लोगों पर भी कोई कार्यवाही होगी या नहीं ।

प्रेमचंद अग्रवाल जब इस स्पीकर थे तब उन्होंने भर्तियां करवाई थी उससे पहले गोविंद सिंह कुंजवाल के कार्यकाल में भी वही भर्तियां हुई थी जिनकी जांच भी  कराई गई थी । विचलन के हथियार से  यह भर्ती की गई थी।  अब बड़ा महत्वपूर्ण यह है कि इस पूरी सियासी बिसात में जो 228 कर्मचारियों की नौकरियां जा चुकी हैं तो आगे का रास्ता क्या होगा,  वह तो नहीं मालूम लेकिन लड़ाई अब इस बात को लेकर भी है  कि क्या जिन लोगों ने यह भर्तियां करवाई उन पर भी गाज गिरेगी या नहीं

3

सफेद पोशों पर कार्यवाही होगी या फिर सत्ता की  पावर उन्हें बचा ले जाएगी,  अब इसके लिए उत्तराखंड की जनता इंतजार कर रही है लेकिन दूसरा दिलचस्प पहलू यह है कि उत्तराखंड बनने के बाद बाद से जो भी भर्तियां हुई विधानसभा में उन भर्तियों  में एक ही प्रक्रिया अपनाई गई है,  ऐसे तथ्य सामने है । ऐसे में इस बात को लेकर सवाल है कि जब प्रक्रिया एक है तो फिर नौकरी सिर्फ 2016 के बाद वालों की क्यों जाएगी?  क्या उससे पहले वालों की नौकरी पर भी खतरा है?  क्या सरकार उस पर भी कोई फैसला लेगी ?  इसको लेकर भी इंतजार करना होगा,  लेकिन दूसरी तरफ यह जरूर कहा जा सकता है कि रितु खंडूरी का जलवा बरकरार है और सरकार अब निशाने पर आ चुकी है

error: Content is protected !!