कोरोना महामारी में भी चोर बड़ी शातिर तरीके से बाइक चोरी की घटना को दे रहे अंजाम |
पुलिस ने तीन चोरों को किया गिरफ्तार |
16 बाईक की बरामद
कोरोना महामारी के दौरान वैसे ही लोगो के रोजगार छीन गए है, निजी संस्थानों में भी कम वेतन पर काम करना पड़ रहा है | ऐसे में कोरोना लौक डाउन के बाद भी चोर शातिराना तरीके से हरिद्वार में बाइक पर हाथ साफ कर रहे थे | सडक पर खाड़ी बाइक को चोर पलक झपकते ही गायब कर देते थे | सीसी टीवी खंगालने के बाद पुलिस को बड़ी सफलता मिली और १६ चोरी कि बाइक के साथ 3 बदमास पुलिस के हत्थे चढ़े है |

कोरोना महामारी में भी हरिद्वार जिले में शातिर चोरों का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है| हरिद्वार में चोर बड़े ही शातिर तरीके से बाइक चोरी की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं | ज्वालापुर पुलिस को उस वक्त बड़ी सफलता मिली जब उसने 16 मोटरसाइकिल सहित तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया |
हरिद्वार के विभिन्न थाना क्षेत्रो में इन शातिर चोरों ने जमकर आतंक मचाया हुआ था, पलक झपकते ही इन चोरों द्वारा सड़क पर खड़ी बाइक पर हाथ साफ कर दिया जाता था| पुलिस द्वारा हरिद्वार के कई सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए जिसके बाद आज हरिद्वार एसएसपी सेंथिल अबूदाई कृष्णराज एस का कहना है कि वाहन चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए पुलिस द्वारा अभियान चलाया जा रहा है| चोरों की धरपकड़ के लिए आज हमें सफलता भी हाथ लगी | पुलिस द्वारा वाहन चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है इनके पास से चोरी की 16 बाइक भी बरामद की गई है | हमारे द्वारा इस मामले में जांच की जा रही है कि और इनके कितने साथी इस तरह की घटनाओं को अंजाम देते हैं
सेंथिल अबूदाई कृष्णराज एस–एसएसपी
हरिद्वार जिले में बाइक चोरी की घटनाओं से स्थानीय निवासी भी काफी परेशान थे आज पुलिस द्वारा बाइक चोरी की घटना का खुलासा किया गया इससे जिनकी बाइक चोरी हुई थी उनमें भी खुशी है अपनी चोरी हुई बाइक मिलने पर स्थानीय निवासी जितेंद्र का कहना है कि मेरी 26 अप्रैल को बाइक चोरी हुई थी इस कारण मुझे काफी परेशानी का भी सामना करना पड़ा आज पुलिस ने चोरी हुई मेरी बाइक को बरामद किया है हम उनका बहुत धन्यवाद देते हैं
