पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज का 13 एवं 14 जनवरी को अल्मोड़ा भ्रमण – डीएम ने अधिकारियों को बांटा उत्तरदायित्व

Share Now

अल्मोड़ा। जिलाधिकारी नितिन सिंह भदौरिया ने कलैक्ट्रेट सभागार में पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज के आगामी 13 एवं 14 जनवरी को जनपद अल्मोड़ा भ्रमण की तैयारियों के सम्बन्ध में समीक्षा बैठक लेते हुए सम्बन्धित अधिकारियों को उत्तरदायित्व सौंपते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण करने के निर्देश दिये। उन्होंने बताया कि 14 जनवरी को मंत्री 11ः30 बजे कटारमल पहुॅचकर केन्द्र पोषित स्वदेश के अन्तर्गत हैरिटेज सर्किट के अनतर्गत कटारमल में पर्यटन सुविधाओं के कार्यों, पर्यटन आवास गृह भतरौजखान, ग्रामीण पर्यटन उत्थान योजना के अन्तर्गत ग्राम मावड़ा में पर्यटन विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। उन्होंने सूर्य मन्दिर के पार्किंग स्थल में पर्यटन, संस्कृति व सिंचाई विभाग के अधिकारियों को प्रदर्शनी लगाने के निर्देश दिये। उन्होंने पर्यटन विभाग द्वारा प्रकाशित पत्रिका का विमोचन भी मंत्री के द्वारा कराये जाने को कहा।
उन्होंने पर्यटन विकास अधिकारी को निर्देश दिये कि पर्यटन विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तिका में जनपद के पर्यटन व धार्मिक स्थलों की विस्तृत जानकारी दी जाय जिससे जनपद में पर्यटकों को पर्यटन स्थलों व धार्मिक स्थलो की जानकारी मिल सके। उन्होंने बताया कि प्रजेन्टेशन का कार्य पाॅवर पाइंट के माध्यम से संस्कृति विभाग प्रस्तुत करेगा जिसकी तैयारी समय से पूर्ण कर ली जाय। जिलाधिकारी ने मन्दिर परिसर में पेयजल हेतु पेयजल टैंकर की व्यवस्था करने के निर्देश पेयजल निगम के अधिकारियों को दिये। इस समीक्षा बैठक में उपजिलाधिकारी सदर सीमा विश्वकर्मा, आपदा प्रबन्धन अधिकारी राकेश जोशी, पुरातत्व अधिकारी चन्द्र सिंह चैहान, कुमाऊ विकास मण्डल के मनोज मासीवाल, दिनेश नैनवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

error: Content is protected !!