ट्रेन की चपेट में आकर ट्रांसपोर्ट कर्मी की मौत

Share Now

रुद्रपुर। सिडकुल पुलिस चैकी क्षेत्र छतरपुर रेलवे क्रासिंग के पास ट्रांसपोर्ट कर्मी की ट्रेन की चपेट में आ गया। इससे उसकी मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। इधर परिवार में कोहराम मच गया। बाद में पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। उसने आत्महत्या की है या फिर हत्या पुलिस जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक यूपी के जिला बरेली क्षेत्र थाना कुंलडिया सिटौरा हाल ट्रांजिट कैंप आजादनगर निवासी 25 वर्षीय महेश पाल पुत्र बाबू राम ट्रांसपोर्ट कंपनी में काम करता है। पांच छरू वर्ष पहले उसका विवाह हुआ था और एक पुत्री भी है। रविवार शाम को वह छतरपुर की ओर गया हुआ था। 10 बजे के आसपास छतरपुर रेलवे क्रासिंग के पास पटरी पर पड़ा था। सूचना पर सिडकुल पुलिस चैकी प्रभारी पंकज कुमार मय पुलिस कर्मियों के साथ पहुंचे। पुलिस के मुताबिक उसकी ट्रेन की चपेट में आने से मौत हुई है। कौन सी ट्रेन से उसकी मौत हुई, इसकी जांच की जा रही है। महेश पाल की मौत की खबर मिलते ही उसकी पत्नी और भाई समेत अन्य परिवार के लोग भी पहुंच गए और उसकी लाश देखकर कोहराम मच गया। पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया महेश की मृत्यु आत्महत्या प्रेरित हो रही है। हादसा है या फिर आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

error: Content is protected !!