हर घर तिरंगा अभियान में देश के 20 करोड़ व प्रदेश के 20 लाख घरों में फहरेगा तिरंगा

Share Now

देहरादून। देश की आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा अभियान का सोमवार को भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व भाजपा राष्ट्रीय प्रवक्ता संबित पात्रा द्वारा तिरंगा विक्रय केन्द्र का विधिवत शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, आजादी का अमृत महोत्सव में हर घर तिरंगा अभियान में उत्तराखण्ड नम्बर एक पर रहे इसके लिए हम सबको मिलकर भव्य रूप देने के लिए प्रयत्न करना चाहिए। प्रदेश सरकार प्रदेश में प्रत्येक जिले में 75 अमृत सरोवर बनाने पर काम कर रही है ऐसे में सरकार 1250 सरोवर पर कार्य गतिमान है व 350 अन्य अमृत सरोवर पर काम किया जाना है। श्री धामी ने इस अभियान की गम्भीरता इंगित करते हुये कहा कि, गृहमंत्री अमित शाह लगातार तिरंगा अभियान की समीक्षा कर रहे हैं। श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि, प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थानो के लाखों बच्चे इस कार्यक्रम से जुड़ने वाले हैं। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड देवभूमि है हिमालय जो भारत का भाल है आर्थिक समृदता वैभवशाली, शक्तिशाली भारत का नेतृत्व हिमालय करता है। नई शिक्षा नीति को लागू करने वाला उत्तराखण्ड पहला राज्य है एवं आयुष्मान योजना को हर घर तक पहुंचाने में भी उत्तराखण्ड देश नम्बर एक राज्य है इसलिए अमृत महोत्सवके कार्यक्रमों में भी हमारा राज्य नम्बर एक ही रहने वाला है।
हर घर तिरंगा कार्यक्रम की दृष्टि से उत्तराखण्ड आये श्री संबित पात्रा ने बताया कि, हर घर तिरंगा यह कार्यक्रम भारत सरकार का है और पार्टी इस कार्यक्रम में सहयोग कर रही है कि हम हर घर तक कैसे पहुंचे और इस कार्यक्रम को भव्य रूप दें सके। 15 अगस्त 2022 से 2023 तक तिरंगा कार्यक्रम एक भव्य अभियान का रूप लेगा और इसको हम आजादी का अमृत उत्सव के रूप में मनायेगें व आने वाले अगले 25 वर्ष विकास को समर्पित होगें जिन्हें हम आजादी की बेला के रूप में मनायेगें।
इस अवसर पर प्रदेश महामंत्री ’संगठन’ श्री अजेय कुमार ने बताया कि तिरंगा अभियान का आरम्भ 9 अगस्त से आरम्भ होगां प्रत्येक शक्ति केंद्र व बूथ को इससे जोड़ा गया है प्रत्येक बूथ पर 7 व्यक्तियों की टीम बनाई गई है। 15 जुलाई से 30 सितम्बर तक आजादी का अमृत महोत्सव का जन जन तक प्रचार प्रसार के साथ ही हर व्यक्ति को कोरोना की बूस्टर डोज लगाने का अभियान भी चलाया जायेगा, जिसमें कार्यकर्ता जन जागरण का भी कार्य करेंगे। तिरंगा अभियान के प्रचार – प्रसार के लिए प्रभात फेरी का भी आयोजन किया जायेगा साथ ही वन्दे मातरम् यात्रा, रघुपति राघव राजा राम का जय घोष किया जायेगा। युवा मोर्चा द्वारा मोटर साईकिल यात्रा निकाली जायेगी। पद्म विभूशण व अन्य समाज के गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा इस अभियान से आम जन को जोडने के लिए प्रेरणादायक कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!