त्रिवेणी घाट : MDDA का झंडा – रंग भरेंगी महापौर अनीता ममगाई

Share Now

ऋषिकेश के गंगा तट त्रिवेणी घाट पर लहराएगा तिरंगा

तीर्थनगरी ऋषिकेश में त्रिवेणी घाट पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया जा रहा है। महापौर अनिता ममगाईं ने नगर आयुक्त नरेंद्र सिंह क्वीरियाल और अधिशासी अभियंता विनोद जोशी के साथ राष्ट्रीय ध्वज का निरीक्षण किया।

अमित कण्डियाल

त्रिवेणी घाट पर लगने वाले  तिरंगे के स्थापना  कार्य का निरीक्षण करने ऋषिकेश नगर निगम महापौर अनिता मंमगाई पहुंची। महापौर ने कहा कि एम.डी.डी.ए. द्वारा त्रिवेणी घाट पर तिरंगा झंडा लगाया जा रहा है। इसकी देखरेख निगम प्रशासन द्वारा की जाएगी। उन्होंने कहा कि तिरंगे के नीचे जगमगाती लाइटिंग के साथ चबूतरे का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान महापौर ने कहा कि त्रिवेणी घाट पर आने वाले पर्यटकों के अंदर तिरंगे को देखकर देशभक्ति का जज्बा उत्पन्न होगा। महापौर ने कार्यदायी संस्था के ठेकेदार को एक माह के भीतर निर्माण कार्य पूर्ण करने के आदेश दिए हैं। बता दें कि नौ जुलाई 2021 को तिरंगे का लोकार्पण किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published.

error: Content is protected !!