खाई में गिरा ट्रक, तीन लोग घायल, हायर सेंटर रेफर

Share Now

टिहरी। कैम्पटी थानांतर्गत पंतवाड़ी रोड पर डिग्री कॉलेज के पास एक ट्रक गहरी खाई में गिर गया। ट्रक में चालक सहित तीन व्यक्ति सवार थे। सूचना पर थानाध्यक्ष कैम्पटी मय चैकी प्रभारी, नैनबाग पुलिस फोर्स व स्थानीय लोग तुरंत मौके पर पहुंचे।
घायलों को रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस की सहायता से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय नैनबाग पहुंचाया गया। जहां पर डॉक्टरों द्वारा घायलों को प्राथमिक उपचार कर देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया। हादसे में घायलों में अशोक कुमार पुत्र सूरत सिंह उम्र 40 वर्ष (चालक), अरविंद पुत्र दीवान सिंह उम्र 42 वर्ष, अजय पुत्र भरत सिंह उम्र 28 वर्ष निवासी निवासी ग्राम कांडी तहसील नैनबाग थाना कैम्पटी टिहरी गढ़वाल शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!