गंगा में फंसे दो मवेशियों को जल पुलिस की मदद से निकाला गया

Share Now

ऋषिकेश। 72 सीढ़ी के पास गंगा में फंसे दो मवेशियों को जल पुलिस और एसडीआरएफ के जवानों की मदद से बाहर निकाला गया।
एसडीआरएफ ढालवाला के निरीक्षक कविंद्र सजवाण ने बताया कि रविवार को एसडीआरएफ की टीम गंगा में बीते 31 जनवरी को नीम बीच पांडव पत्थर के पास डूबे लखनऊ के पर्यटक के लिए रेस्क्यू अभियान चला रहे थे। टीम की ओर से घटनास्थल से पशुलोक बैराज तक संभावित स्थानों पर कांटे व राफ्ट की मदद से सर्च किया जा रहा था।
सर्चिंग के दौरान टीम ने देखा की 72 सीढ़ी के पास गंगा किनारे लोग एकत्रित होकर दो सांडों को देख रहे थे। नदी का बहाव तेज होने के कारण वह बाहर नहीं निकल पा रहे थे। तभी एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने सूझबूझ से करीब सौ मीटर आगे साईं घाट पर दोनों मवेशियों को सुरक्षित बाहर निकाला। रेस्क्यू टीम में अर्जुन सिंह, सुमित नेगी, रविंद्र सिंह, कृष्णा सिंह, सुमित बिजल्वाण, विनोद डबास, विनोद सेमवाल आदि शामिल थे।

error: Content is protected !!