एसपी बोले जनता सोसल मीडिया पर दे रही जानकारी
डीजीपी अशोक कुमार का नशे के खिलाफ प्रदेश व्भर मे चल रहा अभियान
12 ग्राम स्मैक के साथ उत्तरकाशी पुलिस ने हिमाचल निवासी दो यूवकों को गिरफ्तार किया है | जिला मुख्यालय पर पत्रकार वार्ता मे खुलासा करते हुए एसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाये जा रहे अभियान के समर्थन मे अब आम जनता भी सोसल मीडिया पर उन्हे नशे के सौदागरो की जानकारी उपलब्ध कराने लगी है, जिसके परिणाम भी सामने आने लगे है |
नशे के खिलाफ प्रदेश भर मे चल रहे पुलिस प्रमुख डीजीपी अशोक कुमार के अभियान को उनके पसंदीदा अधिकारियों ने अंजाम देना सुरू कर दिया है | इसी कड़ी मे उत्तरकाशी पुलिस को भी सफलता मिली है | एसपी उत्तरकाशी मणिकांत मिश्रा ने बताया की पहली पत्रकार वार्ता मे ही उन्होने नशे के खिलाफ अभियान चलाने की जो बात कही थी उसके जबाब मे अब खुद आम जनता के लोग उन्हे सोसल मीडिया पर जानकारी उपलब्ध कराने लगे है | जिसके बाद पहले उत्तरकाशी जिला मुख्यालय के भैरव चौक से अवैध शराब और फिर सीमांत मोरी ब्लॉक से अवैध स्मैक के साथ आरोपी रंगे हाथो पकड़े गए
पुलिस कप्तान ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के रहने वाले दो युवक ललित और उमेश को मोरी पुलिस ने 12 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है| इनके पास स्मैक अधिक खपत कर चुके थे पकड़ी गयी स्मैक कि कीमत अंतर रास्ट्रिय मार्केट मे डेढ़ से दो लाख के बीच बताई जा रही है | पुलिस कप्तान ने बताया कि ये नौजवान कहाँ से स्मैक लेकर आ रहे थे और किसको देने जा रहे थे इसकी जानकारी जुटाई जा रही है ताकि नशे के व्यापार मे कुछ बड़ी मछलियों तक पहुचा जा सके | गौरतलब है कि कानून मे प्रविधान के चलते एक व्यक्ति के पास 5 ग्राम से कम मात्रा मे स्मैक मिलने पर आरोपी का बचना आसान हो जाता है सी बात का फाइदा उठाकर नशे के व्यापारी लोकल मार्केट मे स्मैक के अलग अलग व्यक्तियों के पास बाँट कर रखते है और माल बिक जाने के पास स्टोर से और पुड़िया ले आते है |
