पति पत्नी मिलकर करते थे बाइक चोरी सीसीटीवी में कैद हुई लाइव चोरी |
चोर पति, अपनी पत्नी को साथ में लेकर चोरी की घटना को अंजाम देता था ताकि किसी को ये सब सामान्य घटना लगे | एक झटके में बाइक के लौक तोड़ने में माहिर इस चोर ने अपने साथ अपनी पत्नी को सामिल किया किन्तु आरोपी भूल गया कि सीसी टीवी कि तीसरी आंख उसे बराबर देख रही है |
रूद्रपुर ऊधमसिंहनगर
उधम सिंह नगर के ट्रांजिट कैंप थाना पुलिस ने चोरी की दो बाइकों के साथ पति पत्नी को गिरफ्तार किया है और चोरी की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। आरोपी चम्पावत जनपद के टनकपुर के रहने वाले है और सितारगंज में किराए के मकान में रह में रहते थे।
ट्रांजिट कैम्प पुलिस ने एक दम्पत्ती को बाइक चोरी के मामले में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दम्पत्ती से दो चोरी की बाइक भी बरामद की है। आरोपी दम्पत्ती के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर आज कोर्ट में पेश किया गया। जहाँ से दोनों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। पुलिस के मुताबिक 14 अप्रेल को नितिन कुमार निवासी न्यू करतारपुर रोड गदरपुर द्वारा तहरीर देकर बताया था कि उसकी बाइक आवास विकास से चोरी हो गयी है। मामले में पुलिस द्वारा सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो उन्हें बाइक चोरी करते हुए एक सख्स ओर महिला दिखाई दिए। जिसके बाद सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनका रूट ट्रेक किया। रूद्रपुर से सितारगंज तक के सीसीटीवी देखे गए। मुखबिर की सूचना पर आज दोनों पति पत्नी सूरज चंद व तबस्सुम उर्फ पूजा चंद को गिरफ्तार किया गया। आरोपी पति पत्नी मूलरूप से टनकपुर वर्मा लाइन के रहने वाले है और सितारगंज में नकुलिया में किराए के मकान में रहते है। आरोपी पति पत्नी से पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल सहित अन्य एक ओर चोरी की मोटरसाइकिल बरामद की है। दोनो आरोपीयो को पुलिस ने आज कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
सीओ अमित कुमार ने बताया कि चोरी की दो मोटरसाइकिल के साथ पति पत्नी को गिरफ्तार किया है। आरोपी मूलरूप से चम्पावत जनपद के टनकपुर के रहने वाले है और सितारगंज मे किराये के मकान में रह रहे थे। दोनों आरोपियो को जेल भेज दिया है।
अमित कुमार — सीओ सिटी, रूद्रपुर
