चाचा की हैवानियत: छत से फेंका भतीजा, गंभीर रूप से घायल

Share Now

स्थान: देहरादून | थाना पटेलनगर
🗓️ तिथि: 31 मई 2025


चाचा-भतीजे के रिश्ते पर भारी पड़ा नशा — मामूली विवाद में जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून के पटेलनगर क्षेत्र में एक पारिवारिक रिश्ता उस वक्त खूनी मोड़ पर पहुंच गया, जब शराब के नशे में मामूली कहासुनी ने जानलेवा हमले का रूप ले लिया।

जानकारी के अनुसार, वादी जयप्रकाश ने थाना पटेलनगर में शिकायत दर्ज कराई कि उसके भाई त्रिवेन्द्र सिंह पर उनके रिश्ते के चाचा अमरपाल ने मकान की दूसरी मंजिल से लात मारकर नीचे गिरा दिया। इस हमले में त्रिवेन्द्र सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना दिनांक 28 मई की है, जब दोनों पक्ष एक साथ घर में पार्टी कर रहे थे। शराब के नशे में मामूली कहासुनी ने उग्र रूप ले लिया, और अमरपाल ने अपने ही भतीजे को आवेश में आकर छत से नीचे फेंक दिया।

जैसे ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तारी के निर्देश जारी किए। कोतवाली पटेलनगर पुलिस टीम ने मात्र 48 घंटे के भीतर सक्रिय मुखबिर तंत्र और तकनीकी निगरानी के माध्यम से अभियुक्त अमरपाल पुत्र पुतुलाल (निवासी ग्राम अमशाद, थाना हाफिजगंज, बरेली, उत्तर प्रदेश, उम्र 25 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।

पूछताछ में अमरपाल ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि घटना के बाद वह डर गया था और देहरादून छोड़कर फरार होने की फिराक में था, लेकिन पुलिस की मुस्तैदी ने उसके मंसूबों पर पानी फेर दिया।


👮‍♂️ गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम:

  • निरीक्षक चन्द्रभान सिंह अधिकारी, प्रभारी कोतवाली पटेलनगर
  • उप निरीक्षक महावीर सिंह
  • कांस्टेबल अरविन्द बर्थवाल
  • कांस्टेबल विपिन कुमार

मेरु रैबार की विशेष रिपोर्ट
“नशा — रिश्तों का दुश्मन बनता जा रहा है। समाज को सचेत रहने और समय रहते कार्रवाई की आवश्यकता है।”

error: Content is protected !!