मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई को निर्णायक अंजाम दियाः धामी

Share Now

देहरादून। ऑपरेशन सिंदूर के एक साल पूरे होने पर उत्तराखंड सैनिक कल्याण विभाग की ओर से देहरादून स्थित दून सैनिक इंस्टीट्यूट में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ऑपरेशन सिंदूर-शौर्य, सम्मान और वीरता का एक साल पूरा होने पर आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर धामी ने शिरकत की। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और सेना के जवानों का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में आतंकवाद के विरुद्ध निर्णायक कार्रवाई को निर्णायक अंजाम दिया गया। साथ ही सेना के साहस, समर्पण और त्याग के कारण आज कोई भी दुश्मन, भारत देश पर आंख उठाने की हिम्मत नहीं कर सकत है। इतना ही नहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देहरादून में बने सैन्य धाम को जल्द ही जनता को समर्पित किया जाएगा।
दरअसल, जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल 2025 को आतंकी हमला हुआ था। उस दौरान आतंकियों ने धर्म और जाति पूछकर 26 पर्यटकों की निर्मम हत्या कर दी थी। जिसके बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर को लॉन्च किया। इस ऑपरेशन के तहत 7 मई 2025 को जैश-ए-मोहम्मद (जेईएम) और लश्कर-ए-तैयबा (एलईटी) के ठिकानों को निशाना बनाया गया।
खास बात ये है कि 7 मई 2025 को रात 1ः05 बजे ऑपरेशन शुरू हुआ था और मात्र 25 मिनट यानी रात 1ः30 बजे आतंकियों के 9 ठिकानों को ध्वस्त कर दिया गया था। इस ऑपरेशन में भारत के तीनों सेनाओं ने अपने अदम्य साहस, वीरता और शौर्य का परिचय दिया था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि साल 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पीएम बनने के बाद से ही सैनिकों और उनके परिजनों समेत उनकी पुरानी मांगों को पूरा किया है। सैनिकों के मनोबल को बढ़ाने और उनको मोटिवेट करने के लिए पीएम, तीज त्योहारों पर सेना के बीच जाते रहे हैं। ऑपरेशन सिंदूर को आज एक साल का वक्त पूरा हो गया है। ऑपरेशन सिंदूर में एक सटीक रणनीति प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में तीनों सेनाओं ने अदम्य साहस, वीरता और शौर्य का परिचय दिया। जिसके चलते पाकिस्तान को चार दिन में घुटनों के बल आने पर मजबूर होना पड़ा, क्योंकि पूरी तरह से पाकिस्तान तहस नहस हो गया।
धामी ने कहा कि जिन आतंकवादियों ने पाकिस्तान की सरपरस्ती में जिस तरह से बहन बेटियों की सिंदूर के साथ अमानवीय व्यवहार किया, उनको करारा जवाब देने के साथ ही आतंकी ठिकानों को नष्ट करने का काम किया। भारत की सेना आज आत्मनिर्भर सेना बन गई है। भारत आज 80 से ज्यादा देशों को रक्षा उपकरण सप्लाई कर रहा है।
जल्द जनता को समर्पित होगा सैन्य धामरू बड़े-बड़े रक्षा के उपकरण आज भारत देश बन रहा है, जिस शक्ति को पूरे विश्व में ऑपरेशन सिंदूर के दौरान देखा। वर्तमान समय में रक्षा उपकरणों के निर्यात के मामले में भारत देश के टॉप सूची में शामिल हो गया है। इसके अलावा सीएम धामी ने कहा कि जल्द से जल्द सैन्य धाम को जनता को समर्पित किया जाएगा।

ऊर्जा संसाधनों की बचत सभी का उत्तरदायित्वः धामी
देहरादून ं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि राष्ट्रीय हित को सर्वाेपरि रखते हुए ऊर्जा संसाधनों की बचत हम सभी का सामूहिक उत्तरदायित्व है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की देशवासियों से की गई अपील केवल आर्थिक बचत के लिए नहीं बल्कि आत्मनिर्भर और सशक्त भारत के निर्माण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अगर हम सभी अपनी जिम्मेदारियों को समझते हुए अनावश्यक विदेश यात्रा को टालना, स्थानीय और स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता देना, पेट्रोल डीजल की खपत कम करने के लिए पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करना, ऊर्जा की बचत करना, एक साल के लिए स्वर्ण आभूषणों की खरीद से बचना, खेती में रासायनिक उर्वरक की बजाय प्राकृतिक खाद का इस्तेमाल करना और खाद्य तेल का संयमित उपयोग करना जैसे छोटे छोटे संकल्प लें तो देश की अर्थव्यवस्था में ये हमारा महत्वपूर्ण योगदान रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि देवभूमि के नागरिक हमेशा राष्ट्र हित में अग्रणी रहे हैं। वोकल फॉर लोकल और आत्मनिर्भर भारत का संकल्प तभी सफल होगा जब हर नागरिक अपने स्तर पर योगदान दे। मुख्यमंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि राज्य की जनता प्रधानमंत्री जी के आह्वान को जन आंदोलन का रूप देगी। प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में देश आत्मनिर्भरता की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और सभी नागरिकों की सहभागिता से ये संकल्प और अधिक मजबूत होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!