श्रीकोट बाजार मे सड़क के घटिया पेंटिंग को लेकर हंगामा – झगडे पर उतरी लेबर तो ग्रामीणों ने रोका काम

Share Now

चिन्यालीसौड़ः लोकनिर्माण विभाग चिन्यालीसौड़ द्वारा बड़ेथी बनचौरा भद्रीगाड मोटर मार्ग पर श्रीकोट बाजार मे सड़क के घटिया पेंडिग निर्माण को लेकर स्थानीयों ने हंगामा किया। तथा तब तक निर्माण कार्य को रोक के रखा जब तक की अधिशासी अभियन्ता मौके पर न आए, स्थानीय ब्यापारियों व ग्रामीणों ने विभाग व ठेकेदार पर मिलीभगत से घटिया निर्माण का आरोप लगाया।

घटिया निर्माण को लेकर क्षेत्रपंचायत सदस्य जगबीर भण्डारी ने ग्रामीणों को एकत्रित कर जब निर्माण को लेकर जानकारी लेनी चाही तो कार्य कर रहे कुछ श्रमिक स्थानीयों के साथ उलझ गए, जिसके बाद स्थानीय लोग भारी संख्या मे एकत्रित हुए व निर्माण कार्य रोक दिया। बाद में लोकनिर्माण विभाग के ए ई रामकृष्ण यादव व अधिशासी अभियन्ता सुरेश तोमर मौके पर आए व ग्रामीणों को निर्माण कार्य सही तरीके के आश्वासन देकर किसी तरह सांत करवाया, जिससे निर्माण कार्य सुरु हो सका। इस मौके पर क्षेत्रपंचायत सदस्य जगबीर सिहं भण्डारी, बिरेन्द्र कैंतुरा धर्मेन्द्र कैंन्तुरा, प्रदीप नेगी, अतर सिहं पंवार, अर्जुन कैंतुरा, डाक्टर अनिल जगुड़ी, सोवेन्द्र नेगी, बलबीर राणा, भागीरथ शाह आदि कई स्थानीय मौजूद थें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!