उत्तरकाशी – 18 लाख के हाई टेक शौचालय कि सुरक्षा पर 25 लाख का खर्च ?

Share Now

उत्तरकाशी नगर पालिका बड़कोट द्वारा 18 लाख की लागत वाले जिस टोईलेट्स को हाई टेक शौचालय प्रचारित किया गया उसकी सुरक्षा मे 25 लाख खर्च करने पड़ गए| दरअसल जिस स्थान पर शौचालय बनाया गया वह जमीन लैंड स्लाइड ज़ोन मे है | शौचालय निर्माण के बाद टोईलेट्स सरकने लगा तो पालिका ने उसकी रोकथाम के लिए 25 लाख खर्च कर दिये | अब यह शौचालय इलाके मे चर्चा का विषय बना हुआ है |

अध्यक्ष नगर पालिका बड़कोट अनुपमा रावत ने बताया कि चार धाम यात्रा के दौरान इस इलाके मे यात्रियो के पंजीकरण के लिए स्टैंड बनाया जाता है, लिहाजा लोगो के साथ यात्रियो को टोईलेट्स कि सुविधा देना जरूरी है | उन्होने कहा कि पहाड़ो मे जमीन कि वैसे ही कमी है लिहाजा पहाड़ी को उपचार कर टोईलेट्स को सुरक्षा दी जा रही है |

error: Content is protected !!