उत्तरकाशी : गवाना गाँव से रातों रात 6 संभावित कोविड 19 संक्रमित आइसोलेट किए गए – गांव में आवाजाही प्रतिबंधित

Share Now

खांसी जुकाम बुखार की शिकायत होने के बाद उत्तरकाशी जिले के डुंडा ब्लॉक से लगे हुए गवाना गांव में 6 लोगों को संक्रमित होने की संभावना के चलते कोबिड प्रशासन ने रातों-रात उत्तरकाशी शिफ्ट कर मनेरी गढ़वाल मंडल विकास निगम के गेस्ट हाउस में आइसोलेशन वार्ड में रख दिया है ।

ग्रामीणों ने बताया कि पूर्व की भांति आशा आंगनबाड़ी और ड्यूटी पर तैनात शिक्षकों द्वारा ग्रामीणों को खांसी बुखार जुखाम की शिकायत होने के बाद दवा देने की बात कही गई थी जिसमें गांव के लोगों द्वारा इन लक्षणों की पुष्टि की गई जिसके बाद रातो रात 6 ग्रामीणों को उत्तरकाशी जिला अस्पताल ले जाया गया और पूरे गांव में आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया है।   अब गांव के लोग परेशान हो गए हैं दरअसल इनदिनों  खेतो  में रोपाई का सीजन चल रहा है और लोग अपने घर गांव में काम में जुटे हुए थे। ग्रामीणों की मानें तो उन्होंने नॉर्मल खांसी जुखाम होने की बात कही थी जिसके बाद पूरे गांव को कंटेनमेंट कर दिया गया। उत्तरकाशी वॉर रूम  इंचार्ज डॉक्टर बी एस रावत ने बताया गांव से 6 लोगों को जुखाम बुखार की शिकायत के बाद मनेरी गेस्ट हाउस में रखा गया है,जिनके सैम्पल टेस्ट लैब को भेजे जाएंगे और रिपोर्ट नेगेटिव आने पर इन्हें वापस गाँव छोड़ दिया जाएगा।

वही डुंडा एसडीएम आकाश जोशी ने बताया कि गवाना गाँव को काँटेन्मेंट नही किया गया है बल्कि कुछ समय के लिए बाहरी लोगोंकी आवाजाही को।प्रतिबंधित किया गया है। इलाक़े में डॉक्टर्स की टीम रैपिड सैम्पल टेस्ट कर रिपोर्ट चेक करेगी और उसी के अनुरूप आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!