उत्तरकाशी : 7.27 ग्राम अवैध स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

Share Now

 

एसपी उत्तरकाशी अर्पण यदुवंशी  के दिशा-निर्देशन में नशे, ड्रग्स एवं मादक द्रव्यों के खिलाफ जनपद में जलाए जा रहे नशामुक्त अभियान के तहत पुलिस उपाधीक्षक बडकोट द्वारा नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुये कल दिनांक 01.06.2022 की देर सायं को थानाध्यक्ष पुरोला के नेतृत्व में पुरोला पुलिस व एसओजी यमुनावैली की संयुक्त टीम द्वारा चैकिंग के दौरान स्थान स्यूरी बैण्ड तिराह नौगांव से किशन ठाकुर नामक युवक को 7.27 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर उक्त युवक के खिलाफ थाना पुरोला पर NDPS Act 8/21 के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, आज अभियुक्त को मा0 न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया

गिरफ्तार अभियुक्त- किशन ठाकुर पुत्र स्व0 कविराज सिंह ठाकुर निवासी ढालीपुर ढकरानी विकासनगर देहरादून उम्र-31 वर्ष।

बरामद माल- 7.27 ग्राम अवैध स्मैक (कीमत करीब 73,000 रु0)

 

error: Content is protected !!