उत्तरकाशी : नाबालिक से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तारः एसपी ने दिया फिट रहने का मंत्र

Share Now

नाबालिक से छेड़छाड़ के आरोप में एक युवक गिरफ्तारः

महिलाओ और नाबालिग बच्चियो से छेड़ छाड़ के मामले शिव नगरी उत्तरकाशी मे बढ्ने लगे है | बदनामी से डर कर पुलिस रिपोर्ट न करने के अहसास ने मामलो को और अधिक बढ़ावा दिया |   

बिगत  रात्रि में एक महिला ने  कोतवाली उत्तरकाशी पर आकर एक युवक के खिलाफ अपनी 17 वर्षीय नाबालिक के साथ छेड़छाड़ करने व जान से मारने की धमकी देने के सम्बन्ध में लिखित तहरीर दी गयी, जिस पर कोतवाली पुलिस द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुये नाबालिक से छेड़छाड़ करने वाले युवक अनुराग नेगी पुत्र भीमराज सिंह नेगी उम्र 26 वर्ष को गिरफ्तार किया गया। मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई जारी है। पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने सामाजिक जागरूकता के साथ महिलाओ और बच्चो के लिए फिट इंडिया कैम्पेन चलाया है | ताकि खाली समय मे दिमाग को शरारत करने के लिए उकसाने के बजाय फिट रहने मे व्यस्त रखा जा सके

गिरफ्तारी करने वाली टीमः

1- म0उ0नि0 वन्दना नेगी- कोतवाली उत्तरकाशी

2- म0उ0नि0 मनीषा नेगी- कोतवाली उत्तरकाशी

3- कानि0 विजयपाल सिंह- कोतवाली उत्तरकाशी

4- कानि0 नरेन्द्र कुमार- कोतवाली उत्तरकाशी।

सेल्फ सुरक्षा और फिट इंडिया मूवमेंट पर एस0पी0 उत्तरकाशी की पहल:

पुलिस परिवार की महिलाओं व बच्चों को दिया 03 दिवसीय योग प्रशिक्षण:

फिट इण्डिया मूमेंट के तहत श्री मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी द्वारा पुलिस परिवार की महिलाओं और बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य में सुधार करने के दृष्टिकोण से उनके निर्देशानुसार  उत्तरकाशी पुलिस द्वारा पुलिस लाइन ज्ञानसू उत्तरकाशी में दिनांक 26.8.2021 से 28.8.2021 तक तीन दिवस का योग प्रशिक्षण शिविर आयोजित कर योग प्रशिक्षण दिया गया। योग प्रशिक्षण शिविर योगाचार्य राम मोहन रावत जी द्वारा दिया गया। पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों द्वारा योग प्रशिक्षण में बड़े उत्साह के साथ प्रतिभाग किया गया एवं उक्त योग प्रशिक्षण को काफी लाभप्रद बताया। जिसके लिए उन्होंने पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी का आभार व्यक्त किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!