सड़क पर अनियंत्रित होकर पलट गई बाइक एक कि मौत एक घायल,
13 अगस्त को दोपहर लगभग 1:00 बजे तहसील चिन्यालीसौड़ के अंतर्गत गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर टिहरी से उत्तरकाशी जा रहे बाइक संख्या uk07 12578 बड़े थी – नागणी के पास अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट कर हादसे का शिकार हो गई, बाइक में 2 लोग सवार थे जिनमें से एक की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हुआ है।
घायल व्यक्ति को सीएससी चिन्यालीसौड़ में प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय उत्तरकाशी रेफर किया गया है मृतक का नाम विनोद सिंह पुत्र बहादुर सिंह उम्र 32 वर्ष निवासी टिहरी गढ़वाल जबकि घायल का नाम हीरा सिंह पुत्र हुकम सिंह निवासी टिहरी गढ़वाल बताया जा रहा है।

