उत्तरकाशी – कप्तान ने नशे के अवैध कारोबार पर नकेल के लिए आम जन का माँगा सहयोग

Share Now

एस0पी0 उत्तरकाशी द्वारा उत्तरकाशी के गणमान्य व्यक्तियों के  थाना कोतवाली में गोष्ठी का आयोजन किया गया | पुलिस कप्तान ने बताया कि covid गाइड लाइन के साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारना और नशे के अवैध व्यापार पर नकेल कसना उनकी प्राथमिकता में है जिसमे आम जन का सहयोग बेहद जरुरी है |

मणिकांत मिश्रा, पुलिस अधीक्षक उत्तरकाशी ने  गुरूवार  को थाना कोतवाली उत्तरकाशी में वर्तमान में चल रहे कोरोना वायरस से बचाव हेतु सभी को बताया गया कि कोविड टीकाकरण के साथ-साथ कोरोना अनुरुप व्यवहारों ( नियमित हाथ धोने, 02 गज की दूरी का पालन करने व मास्क का प्रयोग करने) का हमेशा पालन करें तथा राज्य सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें। इसके अतिरिक्त यातायात व्यवस्था को लेकर विचार विमर्श भी किये गये।

गोष्ठी के दौरान श्री विनोद थपलियाल थानाध्यक्ष कोतवाली उत्तरकाशी व अन्य अधिकारी गण मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!