उत्तरकाशी – नगर के पेट्रोल पंप एक साथ खराब – नहीं मिल रहा पेट्रोल – चार धाम यात्रा

Share Now

उत्तरकाशी जिला जो चार धाम यात्रा का मुख्य पड़ाव है यहा पर बिगत दिन से पेट्रोल नहीं मिल रहा है । नगर के सभी पेट्रोल पंप पर एक साथ खराबी आई बताई जा रही है अब ये खराबी कैसी है कैसे इनके टैंक अचानक लीक हो रहे थे जिन्हे मरम्मत के नाम पर ठीक कराया जा रहा है 

उत्तराखंड में चार धाम यात्रा की तैयारियां बड़ी जोर शोर से चल रही है,  ऐसा खबरों के माध्यम से पता चल रहा है . इस बार गंगोत्री यमुनोत्री के कपाट खुलने के साथ ही बद्री और केदारनाथ के कपाट भी आसपास ही खुल रहे हैं लिहाजा चार धाम यात्रा 15 दिन पहले लगभग शुरू हो जाएगी इसका असर यात्रियों की बढ़ी हुई तादाद पर देखने को मिलेगा . गंगोत्री यमुनोत्री जिले को संभालने वाला उत्तरकाशी जिला मुख्यालय पर सभी  पेट्रोल पंप पर ऑयल नहीं मिल पा रहा है ।

दोनों जगह मशीनें खराब बताई जा रही है ऐसे में बड़ा सवाल यह है की मुख्यालय स्थित दोनों पंप एक साथ खराब हो गए हैं और कोई देखने वाला नहीं है ।

संबंधित विभाग के अधिकारी स्विच ऑफ करके बैठे हुए हैं क्योंकि दिन रविवार का है पेट्रोल पंप आवश्यक सेवाओं में आता है और इसके लिए कोई छुट्टी नहीं देखी जाती ।

पेट्रोल पंप पर आम लोगों के अधिकार होते हैं उनका भी यहाँ पालन नहीं किया जाता है जैसे निशुल्क हवा, पेयजल , टॉयलेट , फर्स्ट एड । इसके अलावा पेट्रोल पंप की लोकेशन और निर्माण के भी कुछ  मानक है जिनका पालन बेहद जरूरी है लेकिन उत्तरकाशी में इनको  कोई देखने चेक करने वाला नहीं नजर आ रहा है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!