उत्तरकाशी : महंगाई के खिलाफ हनुमान चौक पर उतरे कोंग्रेसी

Share Now

उत्तरकाशी मे भी विपक्ष ने महंगाई के खिलाफ सड़क पर उतर कर प्रदर्शन किया

जिला कांग्रेस कमेटी उत्तरकाशी के बैनर तले आज उत्तरकाशी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा बढ़ती महंगाई, डीजल, पेट्रोल व घरेलू गैस के दामों में बेतहाशा बढ़ोतरी के खिलाफ भाजपा सरकार का पुतला दहन किया गया।
यहां उपस्थित कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोरोना काल में लगातार बढ़ रही महंगाई से आम आदमी त्रस्त हैं। बावजूद इसके सरकार महंगाई कम करने को लेकर कोई प्रयास नहीं कर रही हैं।


इस कड़ी में आज शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता जिलाध्यक्ष जगमोहन सिंह रावत के नेतृत्व में हनुमान चौक चौराहे में एकत्र हुए। उन्होंने यहां भाजपा सरकार के खिलाफ नारे लगाकर प्रदर्शन किया। कहा कि देश में बेरोजगारी इतनी बढ़ गई है की युवा अपने आप को ठगा महसूस कर रहा है। बेरोजगारी के साथ-साथ देश में महंगाई के आलम से लोग परेशान हैं। खाद्य तेल , डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस, फल ,सब्जी, राशन सभी के दाम आसमान पहुंच गए हैं। उन्होंने जल्द महंगाई कम नहीं करने पर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है।

इस मौके पर पूर्व राज्यमंत्री घनानंद नौटियाल, महिला कांग्रेस अध्यक्षा श्रीमती मीना नौटियाल, कांग्रेस उपाध्यक्ष जितेंद्र पंवार, शीशपाल पोखरियाल, वेदप्रकाश व्यास, सभाषद बुद्धि सिंह राणा, जीत सिंह गुसाईं, मनोज कुमार, महिला कांग्रेस की कमली भंडारी, राखी राणा, युवा कांग्रेस के गोपाल भंडारी, रविन्द्र पंवार, सुधीश पंवार, भगवान चंद, आदि मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!