उत्तरकाशी : कोरोना जाँच आपके द्वार – बाजार में शौपिंग पूरी- और जाँच से दुरी ?

Share Now

उत्तरकाशी _ स्वेच्छा से जाँच करने के प्रसासनिक ऑफर मिलने का कोई असर नहीं दिखा तो टीम आपके घर पर आकर आपकी जाँच करेगी ताकि संक्रमण का खतरा कम हो सके और लोग covid गाइड लाइन का पालन कर सके | उत्तरकाशी में मुख्यालय से लगे जोशियाड़ा, लडादी और ज्ञानसू में इसकी सुरुवात भी हो चुकी है |

भले ही कोरोना कि अभी तक कोई दवाई नहीं, और  साँस लेने में दिक्कत होने  के बाद ही जानकार अस्पताल में भर्ती होने की सलाह दे रहे है, वही covid अस्पताल प्रशासन RTPCR रिपोर्ट पोजिटिव आने के बाद भी सामान्यतः होम आइसोलेशन का ही सुझाव दे रहे है उसके बाद भी लोग कोरोना जाँच करने से क्यों बच रहे है? पहले कि बात इसलिए अलग थी कि पोजिटिव आने के बाद सभी को covid केयर सेंटर के बंद कमरों में ठूंस दिया जा रहा था और स्टाफ उनसे छुवा छूत करने लगे थे उस वक्त जयादातर लोग A सिन्टोमैटिक थे और सख्ती ज्यादा थी , अब जयादातर लोगो में लक्षण दिख रहे है तो भी होम आइसोलेशन की छुट मिल रही है इसके बाद भी जागरूकता दिखाई नहीं दे रही है | भले ही बड़े नगरो में covid अस्पतालों को लेकर कई भ्रामक खबर और अफवाहे भी फैलायी जा रही है इसके बाद भी अस्पताल में बेड मिलना आसान नहीं है|

अध्यक्ष जनपद आपदा प्रबंधन प्राधिकरण जिलाधिकारी श्री मयूर दीक्षित के दिशा निर्देशों के क्रम में जनपद उत्तरकाशी बड़ाहाट नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत जोशियाड़ा,लदाड़ी व ज्ञानसू में डोर टू डोर सर्वे किया जा रहा है।  जिसमें सारी/आईएलआई एवं कोविड लक्षणों से ग्रसित व्यक्तियों एवं जनपद में विभिन्न राज्यों से आए व्यक्तियों का चिन्हीकरण व सेम्पलिंग तथा होम आइसोलेशन व  क्वारन्टीन  नियमों का अनुपालन सुनिश्चित कराने के साथ ही 45 वर्ष से ऊपर के व्यक्तियों को टीकाकरण केंद्र भेजने के लिए प्रत्येक वार्ड के लिए चार- चार टीमें गठित की गई है।

    पहले दिन उक्त तीनों वार्डों में टीम द्वारा घर-घर जाकर सर्वे किया जा रहा है। कोविड-19संक्रमण के प्रभावी नियंत्रण व रोकथाम के दृष्टिगत प्रत्येक परिवार के मुख्या के अलावा परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी जुटायी जा रही है। ताकि संक्रमण की रोकथाम के लिए प्रभावी कदम उठाए जा सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!