उत्तरकाशी : दो घंटे विजय संकल्प यात्रा मे रहेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह

Share Now

देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एक दिवसीय जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। रक्षा मंत्री के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जनपद भ्रमण पर आ रहे हैं। यह जानकारी देते हुए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि रक्षा मंत्री श्री राजनाथ सिंह 6 जनवरी को पूर्वाह्न 11 बजे देहरादून से हैलीकॅाप्टर द्वारा प्रस्थान कर पूर्वाह्न 11.30 बजे जनपद के मातली हैलीपैड पहुंचेगें। इसके बाद रक्षा मंत्री सड़क मार्ग से पूर्वाह्न 11.50 बजे काशी विश्वनाथ मन्दिर पहुचेगें। तदुपरान्त सड़क मार्ग से अपराह्न 12.10 बजे कार्यक्रम स्थल उत्तरकाशी स्थित जोशियाड़ा ग्राउण्ड पहुंचकर विजय संकल्प यात्रा समापन कार्यक्रम में प्रतिभाग करेेंगे। इसके बाद रक्षा मंत्री अपराह्न 1.45 बजे जोशियाड़ा ग्राउण्ड से मातली हैलीपैड के लिए प्रस्थान करेगें । तथा वहां से हैलीकॅाप्टर द्वारा देहरादून के लिए प्रस्थान करेगें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!