उत्तरकाशी : डीएम ने दिलाई शपथ – मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि…

Share Now

केंद्र सरकार के निर्देश पर पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के जन्म दिवस के मौके को गुरुवार को जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कलेक्ट्रेट व अन्य विभागों के अधिकारियों/कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई। जिला मुख्यालय के सभी सरकारी कार्यालयों में कर्मचारियों को सद्भावना दिवस की शपथ दिलाई गई।

 “मैं प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं जाति सम्प्रदाय, क्षेत्र,धर्म अथवा भाषा का भेदभाव किए बिना सभी भारतवासियों की भावनात्मक एकता और सद्भावना के लिए कार्य करूँगा। मैं पुनः प्रतिज्ञा करता हूँ कि मैं हिंसा का सहारा लिए बिना सभी प्रकार के मतभेद बातचीत और संवैधानिक माध्यमों से सुलझाउंगा”

         इस दौरान अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, एसडीएम देवेंद्र नेगी, सहायक निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!