कोरोना महामारी में संक्रमण से बचने के लिए नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सीसीटीवी कैमरे से अथवा ड्रोन से नजर रखने वाली खबरें आरंभ में खूब सुर्खियां बनी थी, कितना अमल हुआ इसकी ज्यादा जानकारी नही है, इन सबसे परे अपनी दोनों आंखों पर भरोसा करते हुए डीएम उत्तरकाशी डॉक्टर आशीष चौहान ने छापेमारी का जो अभियान शुरू किया उसके सार्थक परिणाम सामने आ सकते हैं।
चारों तरफ से पुलिस के सुरक्षा घेरे में कलेक्ट्रेट में बैठे डीएम उत्तरकाशी डॉ आशीष चौहान अपनी दिनचर्या बदलते हुए कभी भी आपके घर अथवा बाजार में आपको चेक करने पहुँच सकते है, उजेली कोटबंगला और गंगोरी के अपने पहले छापे में उन्होंने तीन लोगों को होम क्वॉरेंटाइन का उल्लंघन करते पाया तो कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिए।

राजधानी देहरादून के बालावाला क्वॉरेंटाइन सेंटर में एक व्यक्ति के आत्महत्या कर देने के बाद मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी जिला अधिकारियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए थे, इसी कड़ी में कोरोना संक्रमण को कम करने के लिए अधिकारियों को और सतर्कता से जांच करने के निर्देश भी दिए जिसमें घर से बाहर निकलने पर मास्क पहनने की अनिवार्यता, सोशल डिस्टेंसिंग और सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फेंकने की बातें कही गई।
भले ही उत्तरकाशी जिले की कलेक्ट्रेट को दोनों तरफ गेट बंद कर पुलिस फोर्स की तैनाती में सुरक्षा घेरे में रखा गया है और बाहर से आने वाली प्रार्थना पत्र फाइलों को प्रॉपर क्वॉरेंटाइन के बाद ही देखा जा रहा है किंतु तस्वीर का दूसरा पहलू यह भी है की प्रदेश से टिप्स मिलने के बाद खुद जिलाधिकारी मौके पर निकल कर घर घर जाकर संक्रमण को हल्के में लेने वालों की जांच करने निकल पड़े हैं पहले दिन ही जो तस्वीर सामने आई है उसके बाद और लोगों में कहीं न कहीं यह खौफ तो रहेगा कि कोई उन्हें देखने या चेक करने कभी भी उनके घर पर भी आ सकता है।
जिलाधिकारी डॉ आशीष चौहान द्वारा होम क्वॉरेंटाइन के अनुपालन की जांच हेतु औचक निरीक्षण किया गया जिसमें तीन व्यक्ति क्वारंटाइन नियमों का उल्लंघन करते पाए गए l राकेश तोमर निवासी उजेली, शंकर अवस्थी निवासी कोड बंगला, संतोष खंडूरी निवासी गंगोरी जिलाधिकारी के निर्देशानुसार उक्त व्यक्तियों के विरोध आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्यवाही करने हेतु थानाध्यक्ष को निर्देशित किया गया है l जिलाधिकारी ने कहा कि आपदा प्रबंधन अधिनियम 1897 के प्रविधानों के अंतर्गत जनपद में जो भी व्यक्ति फेस मास्क, सोशल डिस्टेंस आदि से संबंधित नियमों का उल्लंघन करते पाये गये तो सुसंगत धाराओं मे मुकदमा दर्ज किया जायेगा व अवश्यक कार्यवाही की जायेगी l
