उत्तरकाशी : डीएम ने बोया अनार – मिठास के इंतजार मे राज्य आंदोलनकारी

Share Now

खटीमा व मसूरी गोलीकांड में शहीद हुए आंदोलनकारियों की स्मृति में जिला धिकारी उत्तरकाशी मयूर दीक्षित और जिले के राजय आंदोलनकारियों ने हर्बल गार्डन में पौध रोपित की। जिलाधिकारी ने अनार की पौध रोपित की वहीं  राज्य आंदोलनकारियों ने विभिन्न प्रजाति की पौध हर्बल गार्डन में रोपित की। उसके उपरांत शाहिद राज्य आंदोलनकारियों को पुष्पांजलि अर्पित की गई। गौरतलब है कि उत्तरप्रदेश से अलग राज्य निर्माण को लेकर 1 सितंबर 1994 को  खटीमा व 2 सितंबर को मसूरी गोलीकांड हुआ था। जिसमें राज्य आंदोलनकारियों के ऊपर गोलियां चलाई गई थी।

        इस दौरान एसडीएम देवेन्द्र सिंह नेगी,अध्यक्ष राज्य आंदोलनकारी डॉ विजेंद्र सिंह पोखरियाल, मोहनानंद बिजल्वाण, तेग सिंह राणा, जेठू लाल भारती, कीर्ति निधि सजवाण,रविन्द्र नौटियाल, मुरारीलाल भट्ट,लखीराम नौटियाल,प्रताप सिंह चौहान, दिनेश नौटियाल आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!