उत्तरकाशी – बिजली के पोल से लीक हो रहा करंट – आधा दर्जन पशुओ कि मौत के बाद, किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा बिजली विभाग?

Share Now

बिजली के करंट से भैंस की मौके पर ही दर्दनाक मौत|

कोरोना काल मे वापस उत्तराखंड लौट रहे प्रवासियों को गाव मे ही स्वरोजगार देकर बसाने की सरकारी योजना को सरकारी विभाग ही पलीता लगाने का काम कर रहे है | गाव मे आर्थिकी का मुख्य आधार पशु धन बिजली विभाग की लापरवाही से बे वजह मौत का शिकार हो रहा है | इलाके मे यह कोई पहली घटना नहीं है इससे पूर्व भी दर्जनो घटनाए घाट चुकी है पर ऐसा लगता है कि विभाग किसी बड़े हादसे का इंतजार कर रहा है |
चिन्यालीसौड़: पट्टी दशगी के ग्राम छैजुला मे कोटधार से बनगांव जाने वाली 11000 बोल्टेज की बिद्युत लाइन के पोल पर छैजुला निवाशी तेजेन्द्र रावत की भैंश पर करंट लगने से मौत हुई। कनिष्ठ उप प्रमुख उर्मिला रांगड़ ने बिद्युत विभाग से पीड़ित को तत्काल मुआवजा की मांग की है। कनिष्ठ उप प्रमुख चिन्यालीसौड़ श्रीमती उर्मिला रांगड़ ने खेद जताते हुए कहा कि इससे पहले भी ग्राम पंचायत बडली मे हाइबोल्टेज तार टूटने से एक ग्रामीण व दो बैलों की खेतमे हल लगाते ही दर्दनाक मौत हुई थी, ग्राम पंचायत रमोली मे भी करंट से भैंस मरी थी, तराकोट मे भी करंट से एक खचर की मौत हुई, परन्तु बिद्युत विभाग है कि गहरी निंद्रा मे सोया हुआ है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते बिद्युत विभाग अपनी हाइबोल्टेज जीर्ण सीर्ण बिद्युत लाइन की मरमत कर लेता तो ग्रामीणों को यह नुकसान नहीं उठाना पड़ता। उन्होंने कहा कि अगर विभाग जल्दी जीर्ण सीर्ण बिद्युत लाइन का मरमत नहीं करता है तो विभाग के खिलाफ ग्रामीणों के साथ धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

error: Content is protected !!