उत्तरकाशी : चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति कार्यकारिणी का विस्तार

Share Now

रविवार  को स्वर्गीय कमला राम नौटियाल राजकीय इंटर कॉलेज  धोत्री  जिला उत्तरकाशी में चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विजेंद्र पोखरियाल की अध्यक्षता में की गई बैठक हुई |  बैठक में सम्मिलित जिला मुख्य संरक्षक प्रताप सिंह चौहान उपाध्यक्ष तेग सिंह राणा ने धोत्री तहसील की कार्यकारिणी का सर्व सम्मति  से गठन कराया |

मायाराम कंडियाल  को धोत्री ब्लॉक अध्यक्ष बनाया गया ओर राम रतन रतूड़ी को  उपाध्यक्ष, नत्थी सिंह अग्रवाल को  कोषाध्यक्ष, बुद्धि सिंह राणा को  सचिव घनश्याम प्रसाद बहुगुणा  को संरक्षक, सुंदर सिंह को  संरक्षक, सोना देवी पोखरियाल को  महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष और चंद्रा देवी को सदस्य चुना गया | सभी कार्यकारिणी पदाधिकारियों के चुनाव के बाद केंद्रीय कार्यकारी अध्यक्ष डॉ विजेंद्र पोखरियाल ने सभी पदाधिकारियों को बधाई दी और आगे राज्य आंदोलनकारियों की सम्मान की रक्षा हेतु और उत्तराखंड की रक्षा हेतु सभी को प्रेरित किया | उन्होने बताया कि आगामी  26 सितंबर को जिला कार्यकारिणी की बैठक जिला सभागार उत्तरकाशी में होगी जिसमें भविष्य  की रणनीति पर विचार विमर्श किया जाएगा | उन्होने बताया कि  2 अक्टूबर को काला दिवस मनाया जाएगा जिसमें काले झंडे के साथ में पूरे मार्केट में राज्य आंदोलनकारियों का  अपमान करने वालों का पुतला फूंका जाएगा

error: Content is protected !!